Posts

Showing posts with the label हाइकु विधा की एक रचना

पिता (Haiku poem), Haiku poetry on father

Image
पिता (Haiku poem) (Haiku poetry) संगिनी मेरी, प्रसव वेदना से, खुशियां भरी । कांपते होठ, कराहती शरीर, जननी मरी । लाश थी पड़ी, बगल में थी परी, दुध की कमी । दुखित पिता, समेटता कफन, दग्ध हृदय । परी की खुशी, का ध्यान न था अब, पाषाण सा मैं । कष्ट था मुझे, स्वप्न सब मिटे, अश्रु है गिरें । कान में मेरे, आवाज थी परी की, पड़ी थी वही । श्वास भी मेरी, ये फांस है गले की, छीन लो इसे । हे महाकाल, ये लेखनी मिटा दे, भाल के मेरे ।   पं0 अखिलेश कुमार शुक्ल की  (Haiku poem) हाइकु कविता  -                     हाइकु एक जापानी कविता की विधा है । जिसमें रचनाएं तीन पंक्ति में होती है तथा इसमें छन्द , तुकान्त एवं अलंकार आदि की कोई बाध्यता नही होती है । हाइकु विधा को भारत देश में सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार/कवि /लेखक गुरू श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी ने प्रयोग किया था । हाइकु कविता के तीन पंक्ति की रचना में प्रथम पंक्ति में पांच अक्षर...