निबन्ध-उपनाम की योग्यता
उपनाम की योग्यता भारत देश एक विशाल देश है, जहां पर विभिन्न प्रकार की उपाधियां एवं उपनाम कुछ विशेष किस्म के व्यक्ति को ही जाती है । यह सम्पूर्ण उपाधियां उन्ही व्यक्तियों को दी जाती है जिसका उस सम्बन्धित पद से कोई भी सरोकार नही होता है । आप लोग राष्ट्रपिता, राष्ट्रीय चाचा आदि लोगों को जानते है जो कि यथार्थं में उन्हीं को दिया गया जो इनके योग्य थे परन्तु अत्यधिक मात्रा में इससे विपरीत भी इस तरह की संज्ञा प्रदान की गयी है । आइए अब वर्तमान परिदृश्य में बहुतायात मात्रा में होने वालें कुछ उपाधियों से हम आपको परिचित कराना चाहते है, जिनसे हमलोग प्रतिदिन कहीं न कहीं दिन में एकाध बार अवश्य मिल जाते है , जैसे हमारे गांव में एक नाम है विधायक परन्तु विधायक की बात तो बहुत दूर है, वह मेरे वार्ड का न ही सदस्य है और न ही बनने के काबिल है । इसी प्रकार हमारे एक बड़े भाई साहब का नाम है दरोगा जी, उनकी भी यही खुबी है कि आज तक दरोगा की बात तो बहुत दुर है होमगार्ड की भी परीक्षा नही दिए है । काबिलियत की बात की जाए तो चौकीदार भी बनने के योग्य नही है, लेकिन भाई अब गांव वालों का पता नही कौन सा प्यार है औ...