रामधारी सिंह 'दिनकर'
रामधारी सिंह ' दिनकर ' रामधारी सिंह ' दिनकर ' हिन्दी के एक प्रमुख लेखक , कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। रामधारी सिंह ' दिनकर ' स्वतन्त्रता पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतन्त्रता के बाद ' राष्ट्रकवि ' के नाम से जाने गये। वे छायावादोत्तर कवियों की पहली पीढ़ी के कवि थे। एक ओर उनकी कविताओ में ओज , विद्रोह , आक्रोश और क्रान्ति की पुकार है तो दूसरी ओर कोमल श्रृंगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इन्हीं दो प्रवृत्तिय का चरम उत्कर्ष हमें उनकी कुरुक्षेत्र और उर्वशी नामक कृतियों में मिलता है। रामधारी सिंह ' दिनकर ' का जीवन परिचय- रामधारी सिंह ' दिनकर ' जी का जन्म दिनांक 24 सितंबर वर्ष 1908 को बिहार राज्य के बेगूसराय जनपद के सिमरिया गाँव में हुआ था। बचपन से ही यह बहुत ही तीव्र बुद्धि के बालक थे । रामधारी सिंह ' दिनकर ' ने स्वतः ही संस्कृत , बांग्ला , अंग्रेजी और उर्दू का गहन ...