जी सर
जी सर वर्तमान समय में समाज के शिक्षित एवं विकसित बौद्धिक स्तर वाले व्यक्तियों में एक शब्द जी सर का अत्य़धिक मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है । जी सर और सर जी शब्द में इतना विशाल अन्तर होगा यह तो आपको किसी आफिस में जाने पर ही पता चलेगा । सर जी एक प्रकार से प्रश्नवाचक शब्द है, जब आपको किसी व्यक्ति या अपने से वरिष्ठ व्यक्ति से कुछ पुछना हो तो वहां पर इस शब्द का प्रयोग कर सकते है परन्तु जी सर, जी हुजूरी का शब्द है जिसे आप खुश रखने के साथ ही अन्य मह्तवपूर्ण स्थानों पर भी कर सकते है । जी सर शब्द बोलने वाला व्यक्ति कभी-कभी आत्म-ग्लानि से भरा हुआ होता है परन्तु जी सर शब्द सुनने वाला व्यक्ति सदैव ही आत्ममुग्ध होता है तथा अपने आपको सदैव गर्वान्वित महसुस करता है । समस्त कार्यालयों में जितने भी जुनियर कर्मचारी है, वह अपने अधिकारियों से जब भी कोई वार्ता करते है तो वहां पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बोले गए शब्दों का अक्षरशः पालन करने हेतु जी सर शब्द का प्रयोग किया जाता है । यदि दो वार्ता करने वाले व्यक्तियों के मध्य दो पद से अधिक का अन...